[smartslider3 slider="2"]

नंबर 1 रही चन्दौली पुलिस: IGRS निस्तारण में तीसरी बार शीर्ष पर

Connect With Social Media

चंदौली पुलिस ने आईजीआरएस (जनसुनवाई पोर्टल) पर शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के नेतृत्व में मार्च 2026 की रैंकिंग में चंदौली पुलिस ने 125 में से पूरे 125 अंक हासिल किए हैं।

जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त सभी शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान किया गया। यह लगातार तीसरा महीना है जब चंदौली पुलिस ने 100 प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण कर प्रदेश में शीर्ष स्थान बनाए रखा है।

यह उपलब्धि दर्शाती है कि चंदौली पुलिस आम जनता की समस्याओं के समाधान के प्रति संवेदनशील और सक्रिय है। समयबद्ध कार्रवाई और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण से लोगों का पुलिस पर भरोसा बढ़ा है।

पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व में पूरी टीम की मेहनत और समर्पण ने चंदौली को प्रदेश में एक नई पहचान दी है। यह अन्य जनपदों के लिए भी एक उदाहरण प्रस्तुत करता है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!