[smartslider3 slider="2"]

मुगलसराय कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक

Connect With Social Media

अतिक्रमण पर सख्ती के निर्देश जारी

मुगलसराय कोतवाली परिसर में शांति व्यवस्था और यातायात सुगम बनाने के लिए पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रशासनिक अधिकारियों और विभिन्न व्यापार मंडलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में सड़क पर लगने वाले ठेला-खोमचा और बढ़ते अतिक्रमण पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया। सीओ अरुण कुमार सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अब सब्जी मंडी सहित किसी भी सड़क पर ठेला लगाने की अनुमति नहीं होगी। सड़कों को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त रखा जाएगा।

नगर पालिका के ईओ ने चेतावनी दी कि सड़क पर जाम लगाकर हादसों को न्योता न दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन का उद्देश्य रोजगार छीनना नहीं है, बल्कि शहर की व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने के लिए अतिक्रमण हटाना आवश्यक है।

पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने भी

सख्त निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने व्यापारियों से अपील की कि वे अपनी दुकान का सामान सड़क किनारे निर्धारित सीमा के अंदर ही रखें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

एसपी पटेल ने यह भी बताया कि सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा। व्यापारियों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस गश्त तेज करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में एएसपी अनंत चन्द्रशेखर, सीओ अरुण कुमार सिंह सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे। प्रशासन ने अंत में आम जनता से नियमों का पालन करने और सहयोग करने की अपील की।

Leave a Comment

error: Content is protected !!