[smartslider3 slider="2"]

कांग्रेस ने यूपीपीसीएस में चयनित प्रतिभा का किया सम्मान

Connect With Social Media

चंदौली।जिला कांग्रेस कमेटी चंदौली के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यूपीपीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर सहायक आयुक्त पद पर चयनित बृजेन्द्र शरण त्रिपाठी के आवास पहुंचकर उनका सम्मान किया। इस दौरान उन्हें अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर अरुण द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से प्रतिभाओं के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि आज प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को बेहतर शिक्षा के लिए अपने घर-परिवार से दूर जाकर अधिक खर्च उठाना पड़ता है। यदि जनपद स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, तो स्थानीय प्रतिभाओं को और बेहतर अवसर मिल सकते हैं।

कार्यक्रम में नवीन पांडेय, संतोष तिवारी, प्रभु नारायण तिवारी, रिंकू, राकेश पाठक, संतोष चौबे, रामधार यादव सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!