[smartslider3 slider="2"]

वेंडिंग जोन में अस्थायी दुकानों के लिए सौंपा अनुबंध पत्र

Connect With Social Media


डीडीयू नगर। नगर पालिका की ओर से मंगलवार को वेडिंग जोन में दी गई अस्थायी दुकानों के बाबत महिला लाभार्थियों को अनुबंध पत्र जारी किया गया। इस दौरान नगर पालिका चेयरमैन ने लाभार्थियों से अपील की कि क्षेत्र के साफ-सुथरा रखने में नगर पालिका का सहयोग करें। कहा कि इन अस्थायी दुकानों पर डस्टबिन जरूर रखें।
नगर पालिका की ओर से मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए नगर में सुभाष पार्क के समीप वेंडिंग जोन बनाया गया था।


यहां पालिका की ओर से लॉटरी सिस्टम में महिलाओं को नौ अस्थायी दुकानों को निशुल्क आवंटन किया गया था। नगर पालिका चेयरमैन सोनू किन्नर और प्रभारी ईओ राजीव मोहन सक्सेना ने लाभार्थी महिलाओं को अनुबंध पत्र सौंपा।
प्रभारी ईओ राजीव मोहन सक्सेना ने कहा कि महिलाएं चाहे तो पीएम स्वनिधि योजना का लाभ लेकर भी अपना कारोबार शुरू कर सकती है। इस मौके पर सभासद सुरेंद्र चौहान, सभासद प्रतिनिधि अजीत मौर्या, राजकुमार कन्नौजिया, शमशाम मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!