
चन्दौली। पड़ाव स्थित सेठ एम. आर. जैपुरिया स्कूल्स के प्रांगण में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह आगाज़-2026 का भव्य एवं भावनात्मक आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए आत्मविश्वास से भरना और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक स्वागत नृत्य से हुआ।

●तत्पश्चात रॉक बैंड की जुगलबंदी और मैशअप डांस ने पूरे सभागार को ऊर्जा और उत्साह से भर दिया ‘पेपर डांस’ में संतुलन और एकाग्रता का बेहतरीन परिचय दिया। विदाई गीत की प्रस्तुति के दौरान माहौल भावुक हो उठा। विद्यार्थियों ने जलते हुए दीयों के साथ अपनी आंतरिक प्रज्ञा को जागृत करने का संकल्प भी लिया।

●इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक मनोज बजाज ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा,कि “बादल वही ऊँचा उड़ता है जो सबसे हल्का होता है। अपने भीतर के अहंकार को त्यागकर ही आप सफलता के शिखर पर पहुँच सकते हैं। स्वयं पर अटूट विश्वास रखें। आज आप एक छात्र के रूप में जा रहे हैं, कल आप देश के भविष्य के रूप में चमकेंगे।”

●प्रबंधन सदस्य आशीष सक्सेना ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा, कि “हौसला चील जैसा रखें और बादलों से ऊपर अपनी उड़ान बनाए रखें। कठिन परिश्रम और दृढ़ निश्चय से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। डिग्रियाँ आपको नौकरी दिला सकती हैं, लेकिन संस्कार और चरित्र ही आपको समाज में सम्मान दिलाते हैं।”
समारोह के अंत में प्रतिष्ठित उपाधियों की घोषणा की गई। मिस्टर जैपुरिया का खिताब अभिनव तिवारी और मिस जैपुरिया का खिताब अदिति सिंह को प्रदान किया गया। इसके साथ ही तनुश्री बजाज, वैभव कुमार अग्रवाल, प्रज्ञा शर्मा, समृद्धि सिंह, रिद्धिमा सिंह सहित अन्य मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

●कार्यक्रम में चेयरमैन दीपक बजाज, प्रबंध निदेशक मनोज बजाज, कार्यकारी निदेशक श्यामसुंदर बजाज, निदेशक आयुष्मान बजाज, गौरांग बजाज, निदेशिका पूजा बजाज, प्रधानाचार्य बिनोद दास एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन कक्षा 11वीं की छात्राओं स्मृति सिंह, अनिष्का गुप्ता, सौम्य गिरी और आस्था सिंह ने किया।

●विदाई समारोह ‘आगाज़-2026’ विद्यार्थियों के लिए यादगार पल बन गया, जो उन्हें जीवन के नए अध्याय के लिए प्रेरणा और आत्मविश्वास देकर विदा कर गया।