
मुगलसराय(चन्दौली)-क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित रहने वाले मुग़लसराय के लोकप्रिय विधायक रमेश जायसवाल ने जनहित से जुड़े कार्यो में एक नया माइल स्टोन रख कर देश की आजादी के बाद पहली बार गढ़इ नदी पर दो पुल का शिलान्यास किया।जिसमें पचोखर ग्राम सभा के राजस्व गांव तकिया में 1 करोड़ 82 लाख व महदेउर ग्राम सभा के राजस्व गांव गोपालपुर में 1 करोड़ 57 लाख की लागत से बनने वाले पुल का शिलान्यास किया।इसके अलावा विधायक रमेश जायसवाल ने पड़या में 4 करोड़ 44 लाख की लागत से बन रहे पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जो अब तक की बहुत बड़ी उपलब्धि है।

इस दौरान विधायक रमेश जायसवाल ने जनता को संबोधित करते हुए कहा ग्राम सभा पड़या में जो ऐतिहासिक पुल बन रहा है क्षेत्र की जनता के लिए संजीवनी बूटी का काम करेगा।बताया जाता है कि जब बाढ़ के दौरान विधायक क्षेत्र में निकले थे उसी दौरान ट्राली पर लोग अपना मोटरसाइकिल लेकर जा रहे थे। पूरा गांव और सड़क डूबा हुआ था और आने जाने का कोई रास्ता नहीं था।विधायक ने लोगों से वादा किया कि जब तक इसके ऊपर पुल नहीं बनाऊंगा मैं क्षेत्र में नही आऊंगा और आज उसी पुल का शिलान्यास विधायक ने किया।उन्हीने जनता को आश्वस्त किया कि 3 महीने के भीतर ही उसका उद्घाटन करेंगे। विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि गड़ई नदी पर ग्राम सभा पचोखर के तकिया पर आजादी के बाद पहली बार पुल बन रहा है यह पुल बनने से 10 ग्राम सभाओं को इसका लाभ मिलेगा। इसके बाद ग्राम सभा गोपालपुर में भी गड़ई नदी पर एक पुल बनने के बाद कम से कम 12 ग्राम सभाओं को इसका लाभ मिलेगा और जनता को आने-जाने में सुविधा मिलेगी। विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि विकास की गति रुकने नहीं दूंगा , मैं शासन स्तर पर विकास के लिए पूरी ताकत झोंक दूंगा।

शिलान्यास के अवसर पर प्रधानगण सूरज सिंह बब्बू सिंह कल्लू सिंह ओम प्रकाश मौर्य महेंद्र माही अशोक बिंद, महेंद्र श्रीवास्तव बृजेश बिंद सुनीता बिहार,विधायक प्रतिनिधि संजय कन्नौजिया सहित गांव की जनता उपस्थित रही।