[smartslider3 slider="2"]

सकलडीहा में निशुल्क नेत्र शिविर आयोजित, 160 मरीजों का पंजीकरण 25 को ऑपरेशन के लिए भेजा गया

Connect With Social Media


चंदौली। सकलडीहा विकासखंड के विशुनपुरा गांव में बुधवार को आर.जे. शंकरा नेत्रालय की ओर से निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जहां कुल 160 मरीजों ने अपनी आंखों की जांच कराई।
चिकित्सकों की टीम द्वारा सभी मरीजों की बारीकी से जांच की गई। जांच के दौरान 25 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई, जिन्हें आगे के उपचार के लिए अस्पताल रेफर किया गया। इन मरीजों को अस्पताल के वाहन से ऑपरेशन के लिए भेजा गया, जहां उनका निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा।
शिविर में आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। डॉक्टरों ने मरीजों को आंखों की देखभाल, स्वच्छता और समय-समय पर जांच कराने के लिए जागरूक किया।
आर.जे. शंकरा नेत्रालय द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के निशुल्क नेत्र शिविर लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। संस्था की टीम गांव-गांव जाकर मरीजों का पंजीकरण और जांच कर रही है, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जा सके।
ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गांव में ही इस तरह की सुविधा मिलने से गरीब और असहाय लोगों को काफी राहत मिल रही है। उन्हें अब इलाज के लिए दूर शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते।
शिविर के दौरान प्रवीण सिंह, तूफानी सिंह, आनंद सिंह, सत्यम सिंह, विनय सिंह, विमलेश सिंह और मनोज जायसवाल सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!