[smartslider3 slider="2"]

मुगलसराय में 34 वर्षीय युवक का शव मिला

Connect With Social Media

नगर पालिका इंटर कॉलेज के सामने हुई घटना, शिनाख्त हुई

मुगलसराय आज सुबह मुगलसराय-कसाब महाल रोड स्थित नगर पालिका इंटर कॉलेज के सामने एक 34 वर्षीय युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की शिनाख्त मुगलसराय के काली महाल निवासी रमेश गुप्ता (34) के रूप में हुई है। उनके परिजन मौके पर पहुंच चुके हैं। मृतक की पत्नी का नाम रेनू बताया गया है।

कूड़ा बाजार चौकी इंचार्ज विजयराज के अनुसार, युवक नशे की हालत में बैठा था और आगे की ओर लुढ़क जाने से उसकी मौत हो गई। वह काली महाल में किराए के मकान में रहता था।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!