[smartslider3 slider="2"]

चकिया में महिला से ₹50 हजार की लूट का खुलासा, महिला गिरफ्तार

Connect With Social Media

चकिया । चकिया क्षेत्र में महिला से हुई लूट की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से लूटे गए ₹50 हजार भी बरामद कर लिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार ग्राम बैरी निवासी मीनू त्रिपाठी ने 7 अप्रैल 2026 को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया चकिया से एक लाख रूपये निकालकर लौट रही थीं। दोपहर करीब तीन बजे बस में चढ़ते समय एक अज्ञात महिला ने उन्हें धक्का देकर उनके बैग से ₹50 हजार की गड्डी निकाल ली और फरार हो गई।
तहरीर के आधार पर थाना चकिया में धारा 309(6)/317(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए घटना के कुछ ही समय बाद अभियुक्ता शिल्पी खरवार पुत्री सीजन खरवार निवासी अकोढ़ी गोला, थाना अकोढ़ी गोला, जनपद रोहतास (बिहार) को ब्लॉक तिराहा चकिया स्थित हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से ₹50 हजार नकद बरामद किए गए। पुलिस पूछताछ में अभियुक्ता ने बताया कि उसने बस में चढ़ रही महिला के बैग में नोटों की गड्डी देख लालच में आकर धक्का देकर रुपये निकाल लिए थे और भागने का प्रयास कर रही थी, लेकिन स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से पकड़ ली गई।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह, उपनिरीक्षक सुनील कुमार और महिला कांस्टेबल किरण शामिल रहीं।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्ता के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!