[smartslider3 slider="2"]

शिक्षामित्रों का मानदेय 18 हजार किए जाने पर खुशी, सीएम को देंगे बधाई ज्ञापन

Connect With Social Media

चकिया

। आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन शहाबगंज ब्लॉक इकाई की आवश्यक बैठक मंगलवार को बड़ौरा गांव में ब्लॉक प्रभारी सुजीत कुमार पटेल के आवास पर संपन्न हुई।
बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षामित्रों का मानदेय 10 हजार से बढ़ाकर 18 हजार रुपये किए जाने के प्रस्ताव के कैबिनेट से पारित होने पर खुशी जताई गई। वक्ताओं ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए इसे शिक्षामित्रों के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष विजय श्याम तिवारी ने कहा कि शिक्षामित्र पिछले 26 वर्षों से शिक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। ऐसे में सरकार को उनके अनुभव को देखते हुए नियमित सेवा प्रदान कर उनके भविष्य को सुरक्षित करना चाहिए। बैठक में सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री को बधाई ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया गया।


इस अवसर पर महानंद, केदारनाथ त्रिपाठी, अनीता शर्मा, मीरा देवी, वंदना द्विवेदी, उषा त्रिपाठी, रामअवध यादव, गौरी शंकर, घनश्याम तिवारी, रमेश कुमार, नागेंद्र कुमार, जाहिदा बेगम, रजिया बेगम, कलावती, उर्मिला, अशोक कुमार पांडेय, रामभरोस गुप्ता, अमित सिंह सहित अन्य शिक्षामित्र उपस्थित रहे। बैठक का संचालन महानंद ने किया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!