[smartslider3 slider="2"]

PP सेंटर में HPV वैक्सीन की सौगात: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए कारगर है वैक्सीन

Connect With Social Media

मुग़लसराय/चन्दौली-(महेन्द्र प्रजपति)विश्व स्वास्थ्य दिवस पर चंदौली जनपद की महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर सरकार द्वारा एक बड़ा और निर्णायक कदम उठाया गया। केंद्र सरकार अब 14 वर्ष की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी यानी ह्यूमन पैपिलोमा वायरस वैक्सीन मुफ्त देने जा रही है। सरकार की यह पहल केवल एक टीकाकरण कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी को एक गंभीर और जानलेवा बीमारी से सुरक्षित करने की दिशा में व्यापक अभियान के रूप में देखी जा रही है।इसी क्रम में चन्दौली के पीडीडीयू नगर स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय में आज टीकाकरण शुरू किया गया जिसमें 14 साल की लड़कियों को मार्किट में 2 से 4 हजार रुपये में मिलने वाली एचपीवी वैक्सीन मुफ्त में लगाये जाने की शुरुआत की गई।

इस बात की जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्साधिकारी एसके चतुर्वेदी व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी अमित दुबे ने बताया कि लोगो को यह महंगा वैक्सीन मुफ्त लगाए जाने की योजना से आमजनता को बहुत राहत मिलेगी।क्योंकि भारत में सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में शामिल है। हर वर्ष हजारों नई मरीज सामने आती हैं और बड़ी संख्या में महिलाओं की जान चली जाती है। अगर समय रहते टीकाकरण हो जाय तो इन मौतों को काफी हद तक रोका जा सकता है। इसी सोच के साथ सरकार ने किशोरावस्था में ही सुरक्षा कवच देने की रणनीति बनाई है, क्योंकि इस उम्र में लगाया गया टीका सबसे ज्यादा असरदार माना जाता है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!