[smartslider3 slider="2"]

मौत के मुँह से युवक को खींच लाये CHI अक्षय,युवक के ऊपर से गुजर रही थी नीलांचल

Connect With Social Media

डीडीयू जंक्शन- स्थानीय रेलवे प्लेटफार्म पर रविवार आत्महत्या का प्रयास कर रहे हैं एक व्यक्ति को मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक की तत्परता से सकुशल बचाया गया और उसे समझाबुझा जाकर दूसरी ट्रेन से पटना के लिए रवाना किया गया।

घटना उसे वक्त की है जब 12876 डाउन नीलांचल एक्सप्रेस करीब 10:15 PM पर डीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 3 से खुली थी।उस वक्त सीएचआई अक्षय कुमार अपने कार्यालय में बैठे थे और अचानक उनकी नजर  प्लेटफार्म संख्या 3 से खुल रही नीलांचल एक्सप्रेस के नीचे रेल ट्रैक पर लेटे युवक पर पड़ी। ट्रेन खुल चुकी थी इसलिए सीएचआई ने दौड़ लगाई और युवक को ट्रैक के नीचे लेटे रहने को कहा।तत्परता दिखाते हुए सीएचआई ने किसी प्रकार ट्रेन रूकवाई और अपने अधीनस्थ कर्मियों की मदद से उस व्यक्ति को सकुशल अपने कार्यालय ले आए।

पूछताछ में युवक ने बताया अपना नाम सुरेंद्र बताया जो मोतिहारी का रहने वाला था उसके परिवार में कोई नहीं बचा था और वह अर्धवार्षिक हालत में पहुंच चुका था। आत्महत्या की नीयत से वह ट्रैक पर लेटा था।हैरानी की बात यह रही कि प्लेटफार्म पर करीब आधे घंटे तक यह सब कुछ चलता रहा और जिम्मेदार सुरक्षा एजेंसियों के नाम पर महज एक जीआरपी कर्मी मौके पर आया लेकिन मदद के नाम पर सब चलते बने।

युवक ने सीएचआई से बताया कि उसके परिवार में कोई नही बचा इसलिए वह मानसिक रूप से बीमार चल रहा है।उसने पटना जाने की इच्छा जताई जिसके बाद इसके बाद सीएचआई अक्षय कुमार ने युवक को पटना जा रही ट्रेन के यात्रियों से अनुरोध कर उसकी मानसिक स्थिति का हवाला देते हुए उसे पटना स्टेशन पर सुरक्षित निकालने का अनुरोध किया। यात्रियों ने भी जिम्मेदारी लेते हुए उसे पटना तक सुरक्षित ले जाने की बात कही।सीएचआई अक्षय कुमार के इस सराहनीय कार्य रेलवे विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!