[smartslider3 slider="2"]

सैफ अहमद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर सपा कार्यालय में स्वागत समारोह

Connect With Social Media

डीडीयू नगर। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर सैफ अहमद की नियुक्ति के उपलक्ष्य में समाजवादी पार्टी कार्यालय में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख बाबूलाल यादव ने कहा कि सैफ अहमद को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि युवा चेहरे को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने से युवाओं में खुशी और उत्साह का माहौल है। सैफ अहमद ने कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसका वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती के साथ चुनाव लड़ाकर सपा की सरकार बनाने के लिए युवाओं को जागरूक करेंगे।
इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, प्रेमनाथ तिवारी, अयूब खान, गुड्डू, सुरेश यादव, अनिल यादव, दाढ़ी, रामनाथ यादव, बैजनाथ यादव, स्वदेशी गुप्ता, संजय भारती, अशोक यादव, सीताराम यादव, आमिर सुहैल, लुकमान, अजय, प्रधान गुलाब यादव, मनीष यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!