[smartslider3 slider="2"]

मुगलसराय में एसपी ने किया पैदल मार्च

Connect With Social Media

यातायात और अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

अशोक कुमार जायसवाल

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) में कानून व्यवस्था और यातायात सुधारने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (एसपी) के नेतृत्व में पुलिस ने पैदल मार्च किया। कोतवाली क्षेत्र में हुए इस मार्च के दौरान अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया।

एसपी ने मातहत अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यातायात व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने शहर में बढ़ते अतिक्रमण पर भी सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए।

एसपी ने दोहराया कि कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए सघन चेकिंग और नियमित गश्त बढ़ाने के निर्देश भी दिए।

पुलिस टीम ने बाजारों और प्रमुख चौराहों का निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानदारों और आम नागरिकों से सहयोग की अपील की। अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी गई कि निर्धारित सीमा के बाहर कब्जा पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!