[smartslider3 slider="2"]

PM मोदी की पहल पर चार धाम यात्रा पर निकला चाय बागान मजदूरों का दल,काशी अयोध्या दर्शन को बताया अविस्मरणीय

Connect With Social Media

चंदौली- भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर असम के चाय बागानों में काम करने वाले मजदूरों को काशी और अयोध्या भ्रमण समेत चार धाम यात्रा पर निकले हैं। इस दौरान असम के डिब्रूगढ़ स्थित चाय बागान के 25 महिला कर्मियों और 5 पुरुष सदस्यों ने अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर और वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम का दर्शन-पूजन किया।

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 अप्रैल को असम दौरे पर गए थे, जहां उन्होंने चाय बागान के मजदूरों से मुलाकात की थी। बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने मजदूरों से पूछा कि क्या वे कभी बनारस और अयोध्या घूमने गए हैं। इस पर मजदूरों ने इन पवित्र स्थलों के दर्शन की इच्छा जताई।


मजदूरों की इस इच्छा को देखते हुए प्रधानमंत्री की पहल पर उनके काशी और अयोध्या भ्रमण की व्यवस्था की गई।दर्शन-पूजन के बाद चाय बागान के मजदूर काफी खुश दिखाई दिए और उन्होंने इसे जीवन का यादगार अनुभव बताया।
असम लौटने से पहले सभी मजदूर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचे, जहां से वे अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। मजदूरों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें पहली बार काशी विश्वनाथ और श्री राम मंदिर के दर्शन का अवसर मिला, जो उनके लिए अत्यंत भावुक,ऐतिहासिक व अविस्मरणीय क्षण रहा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!