[smartslider3 slider="2"]

चंदौली में 33 हजार वोल्ट लाइन का पोल लगाते पाइपलाइन फटी

Connect With Social Media

कई गांवों में पेयजल बाधित, गेहूं की फसल जलमग्न

अशोक कुमार जायसवाल

चंदौली जिले के धानापुर विकास खंड क्षेत्र के हिंगुतरगढ़ गांव में 33 हजार वोल्ट की निर्माणाधीन विद्युत लाइन का पोल लगाते समय जल निगम की मुख्य पाइपलाइन फट गई। इस घटना के कारण कई गांवों में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है और खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जलमग्न हो गई है।

यह घटना हिंगुतरगढ़ गांव स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के पास हुई। पाइपलाइन फटने से हिंगुतरगढ़, बुद्धपुर और नौघरां सहित कई गांवों में पिछले तीन-चार दिनों से पेयजल की आपूर्ति ठप है।

सड़क किनारे स्थित पके गेहूं के खेतों में पानी फैलने से किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। किसान अपनी फसल के नुकसान को लेकर चिंतित हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के तीन-चार दिन बीत जाने के बाद भी न तो बिजली विभाग और न ही जल निगम के अधिकारी-कर्मचारी समस्या के समाधान को लेकर गंभीर हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि सोमवार तक समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो मंगलवार को बिजली और पेयजल विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।

इस संबंध में एसडीओ सुधीर कुमार ने बताया कि खंभा लगाने के दौरान जल निगम की पाइप फटने और फसल जलमग्न होने की जानकारी मिली है। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराने का निर्देश दिया है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!