
मुगलसराय(चन्दौली) विगत 2 दिन पूर्व मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र के रिंग रोड पर कुरहना के समीप पिकअप सवार व्यापारी व ड्राइवर को आतंकित कर 45 हजार की लूट की घटना का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने घटना में शामिल चालक रोहित पटेल समेत चार लोग विपिन सिंह,आकाश सिंह,विशाल पटेल को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 23 हजार रुपए नकदी,एक सोने का लॉकेट, दो मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त म्यान के साथ तलवार बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार पिकअप के ड्राइवर ने अपने भाई व 2 अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर लूट की साजिश रची थी। लोगों के साथ मिलकर लूट की साजिश करते थे रची थी। इसके लिए मौके पर बाइक सवार तीनो युवकों ने बड़े शातिर तरीके से ड्राइवर से भी मारपीट की ताकि व्यापारी को ये न लगे कि उसने ही लोकेशन देकर तीनो को बुलाया है।पूछताछ में ड्राइवर ने बताया कि उसने गोरखपुर से निकलने पर फोन किया था कि व्यापारी के पास 45 हजार नकदी है।