मुगलसराय की बेटी असिस्टेंट कमिश्नर (वाणिज्य कर) बनीं

मुगलसराय की कंचन गुप्ता ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपी पीसीएस) 2026 की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। उन्हें असिस्टेंट कमिश्नर (वाणिज्य कर) के पद पर चयनित किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर मुगलसराय विधानसभा से समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी चंद्रशेखर यादव ने कंचन गुप्ता के आवास पर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने मिठाई खिलाकर कंचन को बधाई दी।
चंद्रशेखर यादव ने इस मौके पर कहा, “कंचन गुप्ता की यह सफलता पूरे मुगलसराय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। आज की युवा पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।”
उन्होंने आगे कहा, “कंचन गुप्ता ने न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। समाजवादी पार्टी ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं के साथ हमेशा खड़ी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है।”

कंचन गुप्ता की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों, विभिन्न सामाजिक संगठनों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी खुशी व्यक्त की है और उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
इस दौरान तस्लीम अंसारी, गंगा यादव, राजकुमार कन्नौजिया, स्वदेशी गुप्ता और संजय सहित कई लोग मौजूद रहे।