[smartslider3 slider="2"]

भागीदारी पार्टी की मासिक बैठक सम्पन्न, मनाई गई प्रजापति रामचंद्र विद्यार्थी की जयंती

Connect With Social Media

चन्दौली- भागीदारी पार्टी की मासिक बैठक आज जनपद के एक निजी कोचिंग सेंटर प्रांगण में आहूत की गई। पार्टी की बैठक में प्रजापति रामचंद्र विद्यार्थी जी की जयंती जो देवरिया जिले के रहने वाले थे 1 अप्रैल 1942 को कचहरी में भारत का झंडा फहराते हुए अंग्रेजों द्वारा चलाई गई गोली से भारत माता की गोद में समा गए।वे बाल्यावस्था में ही भारत छोड़ो आंदोलन में कूद पड़े थे और महज 13 वर्ष 7 माह की आयु में शहीद हो गए। उन्होंने कहा कि भागीदारी पार्टी प्रधान व बीडीसी जिला पंचायत सदस्य चुनाव में सभी सेक्टरों मे अपना उम्मीदवार उतारेगी।

पार्टी के लोग प्रजपति समाज पर जो हो रहें जाति जुल्म अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।प्रजापति रामचंद्र विद्यार्थी जी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मुगलसराय में जो महेंद्र प्रजापति के ऊपर जो जानलेवा हमला हुआ है उनको न्याय दिलाने के लिए रणनिति बनाई गई। पदाधिकारियों ने कहा कि अगर मुगलसराय कोतवाल पीड़ित परिवार को न्याय नहीं दिला पाए तो भागीदारी पार्टी के लोग धरना प्रदर्शन भी करने के लिए तैयार बैठे है। जब तक अपराधी नही पकड़े जाए यह संघर्ष जारी रहेगा। भागीदारी पार्टी की टीम डीएम एसपी से जाकर मिलेंगे।इस दौरान भागीदारी पार्टी के प्रदेश प्रमुख महासचिव पूर्व लोकसभा सांसद प्रत्याशी सोभनाथ प्रजापति,जिलाध्यक्ष शशिकांत प्रजापति,जिला संगठन मंत्री सियाराम प्रजापति,जिला कोषाध्यक्ष श्री दशरथ प्रजापति, जिला प्रभारी मनोज प्रजापति, जिला प्रमुख महासचिव विनोद प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष कमला फौजी, जिला सलाहकार एडवोकेट ज्ञान प्रवेश, एडवोकेट शिवकुमार प्रजापति, समाजसेवी अंबिका प्रजापति, विधानसभा अध्यक्ष सकलडीहा भुल्लन प्रजापति,श्रीप्रकाश प्रजापति, श्रवण प्रजापति, विनोद, रामराज व समाज के दो दर्जन से लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!