[smartslider3 slider="2"]

सामाजिक न्याय के पुरोधा थे बाबू जगजीवन राम: अरुण द्विवेदी

Connect With Social Media

चंदौली में रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती मनाई गई। चंद्रा त्रिपाठी कांग्रेस भवन में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने की।

जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बाबू जगजीवन राम ने अपना पूरा जीवन समाज के वंचित, गरीब और शोषित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया था। उन्होंने बताया कि वे एक प्रखर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी होने के साथ-साथ देश के कृषि मंत्री और रक्षा मंत्री के रूप में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

द्विवेदी ने आगे कहा कि हरित क्रांति को मजबूत करने, देश को आत्मनिर्भर बनाने और 1971 के युद्ध में भारत की जीत में बाबू जगजीवन राम की भूमिका ऐतिहासिक रही है। उनका जीवन आज भी सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश देता है, जिससे प्रेरणा लेनी चाहिए।

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबू जगजीवन राम के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में मधु राय, डॉ. रामधार जोसफ, गंगा प्रसाद, राजेंद्र गौतम, चंद्रवंश यादव, संतोष तिवारी, श्रीकांत पाठक, जुगल किशोर, राकेश पाठक, रामौतार यादव, मिठाई लाल, संतोष चौबे, शमशेर खान, रामधार यादव सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन शिवेंद्र मिश्रा ने किया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!