[smartslider3 slider="2"]

कसाब महाल के पुराने बूचड़खाने में दुकान आवंटन की मांग

Connect With Social Media

नगर पालिका को सौंपा गया पत्रक, स्वच्छता का हवाला

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय), चंदौली में कसाब महाल स्थित पुराने बूचड़खाने को लेकर एक महत्वपूर्ण मांग सामने आई है। पूर्व छात्र संघ महामंत्री राकेश रोशन सिंह ‘बागी’ ने नगर पालिका प्रशासन को एक लिखित पत्रक सौंपकर वहां बनी दुकानों के व्यवस्थित आवंटन की अपील की है।

राकेश रोशन सिंह ‘बागी’, जो लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ महामंत्री रह चुके हैं, ने अपने बयान में कहा कि कसाब महाल स्थित पुराना स्लॉटर हाउस अब नगर पालिका की संपत्ति है। उन्होंने मांग की कि इस परिसर में बनी लगभग 16 से 17 दुकानों को मीट, मछली और मुर्गा बेचने वाले फुटकर विक्रेताओं को आवंटित किया जाना चाहिए।

उन्होंने तर्क दिया कि इन दुकानों का उचित आवंटन होने से शहर में इधर-उधर फैल रही गंदगी को एक स्थान पर नियंत्रित किया जा सकेगा। इससे न केवल सफाई व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि पूरे शहर का वातावरण भी स्वच्छ और व्यवस्थित बनेगा।

इसके साथ ही, उन्होंने यह भी मांग उठाई कि दुकानें आवंटित होने के बाद सड़क किनारे या खुले में मीट, मछली और मुर्गा बेचने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाए। उनका उद्देश्य अव्यवस्था और गंदगी पर रोक लगाना है।

इस संबंध में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजीव मोहन सक्सैना ने बताया कि उन्हें लिखित पत्रक प्राप्त हो गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि संबंधित मांगों पर जल्द ही विचार कर समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!