[smartslider3 slider="2"]

यूपीपीसीएस में चयनित कंचन गुप्ता सम्मानित

Connect With Social Media

मुगलसराय- सकलडीहा के सपा विधायक प्रभु नारायण यादव ने मुगलसराय की कंचन गुप्ता को यूपीपीसीएस में चयनित होने पर सम्मानित किया। शुक्रवार को विधायक ने उनके आवास पर पहुंचकर गुलदस्ता और अंग वस्त्र भेंट कर यह सम्मान दिया। चंदौली जनपद से कुल चार अभ्यर्थियों का यूपीपीसीएस में चयन हुआ है, जिससे पूरे जिले में हर्ष का माहौल है।

इस अवसर पर विधायक प्रभु नारायण यादव ने कहा कि कंचन गुप्ता ने न केवल जनपद बल्कि प्रदेश और देश का नाम भी रोशन किया है। उन्होंने कंचन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी खूब तरक्की करने की शुभकामनाएं दीं।

इसके बाद, विधायक प्रभु नारायण यादव नई बाजार भी पहुंचे। वहां उन्होंने यूपीपीसीएस में 96वीं रैंक प्राप्त करने वाले नीरज कुमार मौर्य का भी स्वागत और सम्मान किया। उन्होंने जनपद के सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी और उन्हें भविष्य में भी बुलंदियों को छूने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर पूर्व चेयरमैन मुसाफिर चौहान, नफीस अहमद गुड्डू और औसाफ अहमद सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!