[smartslider3 slider="2"]

द गुरुकुलम स्कूल ने मनाया तीसरा स्थापना दिवस

Connect With Social Media

वाराणसी: द गुरुकुलम स्कूल, वाराणसी ने शनिवार को अपना तीसरा स्थापना दिवस ‘उद्गम: द जर्नी टू जेनिथ’ कार्यक्रम के साथ मनाया। इस अवसर पर छात्रों की प्रतिभा, शिक्षकों के समर्पण और संस्थान की प्रगति को प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे एम.एफ. हॉल में स्वागत भाषण से हुई। दीप प्रज्ज्वलन और वैदिक श्लोकों के साथ वातावरण को आध्यात्मिक बनाया गया। संगीत विभाग द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रियंका मुखर्जी ने अपने संबोधन में तीन वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को निरंतर प्रयास, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।

इस अवसर पर, स्थापना काल से जुड़े शिक्षकों और कर्मचारियों को उनके समर्पण और योगदान के लिए मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में कक्षा 6, 7 और 8 के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत समूहगान “हार्मोनिक हेरिटेज” शामिल था।

आईटी विभाग ने “सफरनामा” कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसमें तकनीक के माध्यम से विद्यालय की विकास यात्रा को दर्शाया गया।

अंत में, समन्वयक मृदुला राय ने धन्यवाद ज्ञापन किया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस आयोजन में शिक्षकों, अभिभावकों और अतिथियों ने भाग लिया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!