[smartslider3 slider="2"]

क्रीड़ा भारती का स्थापना दिवस धूमधाम से मना, कबड्डी प्रतियोगिता में करवत स्पोर्ट्स अकादमी विजेता

Connect With Social Media

चंदौली जनपद के ग्राम पंचायत करवट स्थित शिव मंदिर प्रांगण में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर कीड़ा भारती चंदौली काशी प्रांत द्वारा स्थापना दिवस बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर खेल और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कीड़ा भारती चंदौली काशी प्रांत के उपाध्यक्ष शरद प्रताप राव ने बताया कि स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अध्यक्ष डॉ. आनंद श्रीवास्तव द्वारा भगवान हनुमान जी को पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात मंत्री अशोक केसरी एवं उपाध्यक्ष शरद प्रताप राव के साथ मिलकर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।


भक्ति कार्यक्रम के बाद कबड्डी प्रतियोगिता का टॉस कर मुकाबले की शुरुआत की गई। प्रतियोगिता में करवट स्पोर्ट्स अकादमी और करवट ग्राम सभा की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें करवट स्पोर्ट्स अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 25 अंक हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि करवट ग्राम सभा की टीम 19 अंकों के साथ उपविजेता रही।


विजेता टीम में शिवम, आकाश, आभास, आदित्य, निहाल, आदर्श और इनु शामिल रहे। वहीं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों में निशांत, अमरजीत, शिवम, समीर, आदित्य, किशन और करण का नाम प्रमुख रहा।
यह प्रतियोगिता करवट स्पोर्ट्स अकादमी के कोच नीरज पटेल के कुशल मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोगों की अच्छी खासी भागीदारी रही और पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल बना रहा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!