
डीडीयू मंडल- खबर पूर्व मध्य रेलवे के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से है जहां रेलवे सर्कुलेटिंग में विगत कई दिनों से लहरा रहे गंदा व फटा हुआ राष्ट्रीय ध्वज की अनदेखी रेलवे के अधिकारी कर रहे है। रेल अधिकारियों की लापरवाही से क्षतिग्रस्त व गंदा हो चुका तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय गौरव का खुलेआम अपमान किया जा रहा है। आपको बता दे कि देश भर में महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों के बाहर लगाए गए 90 फीट ऊंचा तिरंगे को पूरे आन बान शान से फरहराते रहने के लिए रेलवे ने विद्युत विभाग व आरपीएफ़ को जिम्मेदारी सौपी है, लेकिन दोनों विभाग के अधिकारियों लापरवाही के चलते कई दिनों से राष्ट्रीय ध्वज फटा हुआ फहरा रहा है।

बता दे कि फटा या क्षतिग्रस्त तिरंगा फहराना राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 के तहत अपराध है। इसके लिए 3 साल तक की जेल, जुर्माना, या दोनों हो सकते हैं। झंडा हमेशा अच्छी स्थिति में होना चाहिए।