[smartslider3 slider="2"]

चंदौली: नाबालिगों ने शौक पूरा करने के लिए की लूट, चकिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

Connect With Social Media

अशोक कुमार जायसवाल

चंदौली जनपद के चकिया कोतवाली क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना बैरा पहाड़ी के समीप हुई थी, जहां आरोपियों ने सुनसान स्थान का फायदा उठाकर राहगीर से मारपीट कर नगदी और ऑनलाइन माध्यम से पैसे लूट लिए थे।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक बाल अपचारी पहले से ही विभिन्न धाराओं में वांछित चल रहा था, जबकि अन्य तीन भी दिरेहू गांव के निवासी हैं। आरोपियों में शिवा यादव का नाम सामने आया है। पुलिस ने इनके पास से कुल ₹25,000 नगद बरामद किया है।
जांच में सामने आया है कि ये सभी नाबालिग अपने शौक पूरे करने के लिए इस तरह की वारदातों को अंजाम देते थे। तीन दिन पूर्व इन्होंने पीड़ित से मारपीट कर नगद रकम के साथ-साथ ₹1359 ऑनलाइन गूगल पे के माध्यम से भी लूटे थे।
सीओ चकिया रघुराज का बयान:


क्षेत्राधिकारी चकिया रघुराज ने बताया कि, “घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया था। तत्परता से कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से लूटी गई नगदी बरामद कर ली गई है। आरोपियों में एक पहले से वांछित भी था। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।”
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है, वहीं ऐसे मामलों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!