रामचरित मानस संघ ने आयोजित किए विशेष धार्मिक कार्यक्रम

अशोक कुमार जायसवाल
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, मुगलसराय में रामचरित मानस संघ का 32वां वार्षिक उत्सव और हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसकी जानकारी मनोज कुमार गुप्ता ने साझा की।

आयोजन के तहत 108 बत्तियों वाली महाआरती और सवा किलो कपूर की विशेष आरती की गई। बनारस से आए अमित पुरोहित ने पूरे विधि-विधान से रुद्राभिषेक, कलश स्थापना और हनुमान जी का श्रृंगार मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया।

इस दौरान एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें अब तक लगभग 15 से 20 हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
श्री रामचरित मानस संघ के सदस्य प्रदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के दूसरे दिन सुबह रामायण की पूर्णाहुति हुई। इसके पश्चात देवाधिदेव महादेव का रुद्राभिषेक और फिर महायज्ञ का आयोजन किया गया।

भगवान की आरती 108 दीयों और सवा किलो कपूर से की गई। साथ ही, धूमन और गूगल की आरती भी संपन्न हुई। मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी, जिसे संघ के सदस्यों द्वारा व्यवस्थित किया गया। पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुस्तैद रहा।


इस आयोजन में संस्थापक मनोज जायसवाल, सदस्य विकास जायसवाल, देवेंद्र प्रदीप, मनीष शर्मा, राजू कुमार, अश्वनी केसरी, प्रकाश चौरसिया, चंदन जायसवाल, बल्लू जायसवाल, अशोक कुमार शुक्ला, बबलू जायसवाल, किशोरी शर्मा, राजाराम प्रजापति और राजेंद्र बाबा सहित कई अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
