[smartslider3 slider="2"]

दुकानदार पर जानलेवा हमला: हालत नाजुक,5 दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर हमलावर

Connect With Social Media

पीडीडीयू नगर(चन्दौली)-मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हरिशंकर पुर निवासी स्कुटी सवार व्यक्ति को विगत 28 मार्च को घर के समीप चांदपुर मस्जिद के पास पहुंचते ही अज्ञात हमलावरों ने बुरी तरह पीट कर लहूलुहान कर दिया और मरणासन्न स्थिति में छोड़ दिया।घटना को अंजाम देने के बाद दुकान की चाबी व बिक्री के पैसे लेकर फरार हो गए। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचकर घायल को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया जहां उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए बड़े निजी अस्पताल पहुचाया गया जहाँ वे जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र के हरिशंकरपुर निवासी रोहित कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके 50 वर्षीय पिता महेंद्र प्रसाद प्रजापति का सतपोखरी प्लाट में जनरल स्टोर की दुकान है।गत 28 मार्च अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान हरिशंकरपुर (चांदपुर) मस्जिद के पास कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन उन्हें तत्काल क्षेत्र के एक निजी अस्पताल दुलहीपुर ले गए। जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। बाद में हालत नाजुक होने के कारण उन्हें एपेक्स अस्पताल भिखारीपुर में भर्ती कराया गया।जहां उनकी स्थिति गम्भीर बनी हुई है।


मामले में मुगलसराय पुलिस ने भारतीय बीएनएस की धारा 110 के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह को सौंपी गई है।पुलिस का कहना है कि घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, क्षेत्र में इस घटना के बाद दहशत का माहौल व्याप्त हो गया बना है।

भागीदारी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल मिला

भागीदारी पार्टी के प्रदेश प्रमुख भोलानाथ प्रजापति, जिला अध्यक्ष शशिकांत, कोषाध्यक्ष दशरथ प्रजापति, जिला प्रभारी मनोज कुमार प्रजापति, उपाध्यक्ष हंसराज, उपाध्यक्ष कमला प्रजापति, विधानसभा प्रभारी सकलडीहा भूलन प्रजापति, रामराज ओमप्रकाश प्रजापति का एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार की सुबह 11 बजे मुगलसराय कोतवाली पहुंचकर हमलावरों को गिरफ्तार करने का मांग किया। कार्रवाई नहीं होने पर भागीदारी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतरने के लिए बाध्य हो जाएंगे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!