[smartslider3 slider="2"]

चंदौली में गांजा तस्कर गिरफ्तार, 470 ग्राम अवैध माल बरामद

Connect With Social Media


चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान उसके पास से 470 ग्राम अवैध गांजा और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार, मानसरोवर पोखरे के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान आत्माराम सिंह (38 वर्ष), निवासी घरचित, थाना सकलडीहा के रूप में हुई।
जांच में सामने आया कि आरोपी बिहार से कम दाम में गांजा खरीदकर चंदौली में ऊंचे दाम पर बेचता था, जिससे उसे अच्छा लाभ होता था। मौके से पुलिस ने एक पल्सर बाइक (UP67AL9526) भी कब्जे में ली है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अभियान की निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक अनन्त चन्द्रशेखर और क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह कर रहे थे। प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ला के नेतृत्व में टीम ने ऑपरेशन को अंजाम दिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अलीनगर थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!