
चंदौली-सदर कोतवाली अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर केजी नंदा हॉस्पिटल के सामने बीती रात करीब पौने दो बजे आगे चल रही पिकअप वाहन को पीछे से ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की पिकअप वाहन सड़क पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराता हुआ दूसरे वाहन में टकरा कर रुक गया।इस दुर्घटना में पिकअप ड्राइवर को चोटे आई है वही NHAI टीम ने मौके पर पहुंची तो ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया था।NHAI कर्मियों द्वारा घायल ड्राइवर को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने सड़क के बीच खड़े वाहनों को किनारे करवा कर यातायात सामान्य कराया।