[smartslider3 slider="2"]

कंचन गुप्ता ने यूपी पीसीएस में 9वीं रैंक हासिल की

Connect With Social Media

कंचन गुप्ता ने यूपी पीसीएस में 9वीं रैंक हासिल की

शिक्षक संघ ने घर पहुंचकर किया सम्मानित, दी बधाई

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मुगलसराय बुधवार को मुगलसराय कंचन गुप्ता ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपी पीसीएस) 2026 परीक्षा में 9वीं रैंक हासिल की है। उन्हें असिस्टेंट कमिश्नर (वाणिज्य कर) के पद पर चयनित किया गया है। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मुगलसराय स्थित उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया।

कंचन गुप्ता विकासखंड चकिया के प्राथमिक विद्यालय मैनपुर के प्रधानाध्यापक नरेश कुमार गुप्ता की बेटी हैं। उनकी इस उपलब्धि से शिक्षा विभाग और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की कृष्णा कॉलोनी स्थित उनके घर पहुंचकर परिवार को बधाई दी।

कंचन शुरू से ही एक मेधावी छात्रा रही हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय, मुगलसराय से पूरी की। वर्ष 2022 में, उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी से अर्थशास्त्र (ऑनर्स) में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने कड़ी मेहनत और अनुशासन के दम पर अपने दूसरे प्रयास में ही प्रशासनिक सेवा में जाने का अपना सपना साकार किया।

इस अवसर पर शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि यह पूरे बेसिक शिक्षा परिवार के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कंचन भविष्य में यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर आईएएस बनकर देश की सेवा करेंगी।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में शिक्षक शैलेश गुप्ता के पुत्र मृत्युंजय गुप्ता ने भी यूपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया था।

इस मौके पर अनिल प्रताप यादव, अशोक प्रजापति, जितेंद्र राम, मनोज जायसवाल, कमलेश गुप्ता, माया प्रसाद गौड़, सुशील कुमार, जयप्रकाश चौहान और गजानंद यादव सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!