
अलीनगर(चन्दौली)-थानाक्षेत्र के चन्दौली चकिया मार्ग पर गोधना के समीप शुक्रवार की देर रात एथेनाल से भरी टैंकर पलट जाने से अफरा तफरी का माहौल हो गया। लोगो ने टैंकर से रिसाव होता देख इसी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुची और टैंकर पर पानी की बौछार करके रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए।
बताया जाता है कि टैंकर एथेनाल से भरा था और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नही है।लेकिन समय रहते फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुच कर हालात पर काबू पा लिया तब जाकर लोगो ने राहत की सांस ली।