[smartslider3 slider="2"]

EC रेलवे ने दौड़ाई 180 की स्पीड से ट्रेन,सफल रहा परीक्षण

Connect With Social Media

डीडीयू जँ- पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल से है जहाँ डीडीयू गया प्रधानखांटा रेलखंड में ट्रेनों की गति 180 किमी प्रति घंटा तक बढ़ाने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेडेशन का कार्य सम्पन्न हुआ। जिसका आज डीडीयू जंक्शन से गया व प्रधानखांटा रेलखंड पर मॉनिटरिंग सिस्टम से लैस ट्रायल ट्रेन से 180 किमी की स्पीड से निरीक्षण व ट्रायल किया गया।

डीडीयू के मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीणा व पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के जीएम छत्रसाल ने डीडीयू जंक्शन से चलकर गया जंक्शन होते हुए आगे प्रधानखांटा तक निरीक्षण किया और पुनः वापस डीडीयू पहुच कर मीडिया को संबोधित करते हुए इस मोडिफिकेशन को एक माइलस्टोन बताया।इस दौरान एक सूचना जारी करते हुए ट्रैक के आसपास के वाशिन्दों को ट्रैक से दूर रहने का संदेश जारी किया था।

Leave a Comment

error: Content is protected !!