
मुगलसराय(चंदौली)- खबर पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर से है जहां नगर के कूड़ा बाजार चौकी अंतर्गत पराहु पुर मोहल्ले में घर के बालकनी में युवक का पंखे से लटका शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन मकान में ताला बंद होने की वजह से परिजनों से संपर्क साधा, जिसके बाद परिजनों आने की पुलिस प्रतीक्षा कर रही है।
बताया जाता है कि पराहूपुर जायसवाल स्कूल के पीछे गुड्डू गुप्ता नामक 45 वर्ष युवक का मकान के बरामदे में पंखे से लटका हुआ शव आसपास के लोगो द्वारा देखा गया।इसके बाद पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।चौकी प्रभारी विजय राज ने बताया कि मृतक के परिजन चकिया के सैदपुर से आ रहे हैं।जिसके बाद ताला खोलकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
आपको बता दें कि गुड्डू गुप्ता तीन भाई एक बहन है जिनमे डिप्रेशन के कारण एक भाई व एक बहन द्वारा मई 2024 में इसी मकान में एक साथ फाँसी के फंदे से झूलने की घटना हुई थी।एक भाई दीपू को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया है। गुड्डू अकेले मकान में रहता था और आज उसका बालकनी में पंखे से लटका शव देखा गया।