
डीडीयू नगर।भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के तत्वाधान में आयोजित पांच दिवसीय बीएड स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर विश्वनाथ सिंह पीजी कॉलेज परशुरामपुर में शिविर का समापन किया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक सुभाष सिंह ने कहा स्काउट गाइड विद्या से सामाजिक बौद्धिक विकास होता है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मदन मोहन दुबे ने स्वागत भाषण के माध्यम से मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया। बीएड विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉक्टर शौकत सिद्धकी ने कहा कि शिक्षा समाज में प्रकाश डालने के साथ-साथ सामाजिकता को विकसित करती है। इस अवसर पर लालचंद, निरंजन, शैलेंद्र कुमार, सीमा पांडे, शिल्पी आदि लोग मौजूद रहे। स्काउट गाइड गतिविधियों में टेंट तंबू निर्माण, बिना बर्तन का भोजन बनाना, प्राथमिक चिकित्सा, संबंधी जानकारी पर निरीक्षण किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला ट्रेनिंग काउंसलर स्काउट महेंद्र कुमार ने किया।