[smartslider3 slider="2"]

FAKE CURRENCY की मिनी फैक्ट्री का पर्दाफास: नकली नोट के साथ 1 युवक व 2 नाबालिग धराये

Connect With Social Media

चन्दौली- अलीनगर थानाक्षेत्र में नकली नोट बनाने वाले गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक घर में चल रही नकली नोटों की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान 100 रुपये के 55 जाली नोट और सैकड़ों अर्ध निर्मित नोट बरामद किए हैं। इसके साथ ही प्रिंटर, लैपटॉप, वाटरमार्क पेपर समेत नकली नोट छापने का पूरा सेटअप भी जब्त किया गया है।

जांच में सामने आया है कि आरोपी ने जाली नोट बनाने की तकनीक YouTube और Google के जरिए सीखी थी। गिरोह का नेटवर्क Instagram के माध्यम से संचालित किया जा रहा था। आरोपी जाली नोट के बदले असली पैसे लेकर उन्हें बाजार में सप्लाई करता था।

मामले में डीडीयू नगर के क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया, “मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल छापा मारकर इस गिरोह का पर्दाफाश किया है। मौके से भारी मात्रा में जाली नोट और उपकरण बरामद हुए हैं। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और दो नाबालिगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।”

पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच में जुटी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि जाली नोट कहां-कहां सप्लाई किए गए और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोग कौन हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!