[smartslider3 slider="2"]

नशे में धुत ऑटो चालक पकड़ा, बिना नंबर प्लेट के चला रहा था वाहन

Connect With Social Media


चंदौली। मुगलसराय जनपद में यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती जारी है। इसी क्रम में पब्लिक की शिकायत पर टीएसआई कन्हैया सिंह ने कार्रवाई करते हुए एक नशे में धुत ऑटो चालक को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था, जिससे राहगीरों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ था।


जांच के दौरान यह भी सामने आया कि ऑटो पर आगे और पीछे कहीं भी नंबर प्लेट नहीं लगी थी, जो कि नियमों का गंभीर उल्लंघन है। मौके पर मौजूद लोगों ने चालक की लापरवाही की शिकायत की थी, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई की गई।
टीएसआई कन्हैया सिंह ने बताया कि चालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!