[smartslider3 slider="2"]

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में नवरात्रि का उल्लासकाली माता मंदिर में उमड़ी भीड़, स्कंदमाता की पूजा का महत्व

Connect With Social Media

अशोक कुमार जायसवाल

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के रवि नगर स्थित काली माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने माता रानी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

नवरात्रि का पांचवां दिन माता स्कंदमाता को समर्पित है। मंदिर के पुजारी विष्णु पंडित ने

बताया कि स्कंदमाता भक्तों को सिद्धि और शक्ति प्रदान करती हैं, जिससे उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

पुजारी के अनुसार, स्कंदमाता की पूजा पारंपरिक रीति-रिवाजों और श्रृंगार के साथ की जाती है। प्रत्येक देवी का अपना विशेष वाहन और भोग होता है। उन्होंने यह भी बताया कि चौथे दिन माता कुष्मांडा की पूजा हुई थी, जबकि छठे दिन माता कात्यायनी की आराधना की जाएगी।

इस अवसर पर श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचकर माता को जल अर्पित कर रहे हैं। भक्त माता को नारियल, गुड़हल के फूलों की माला, पूरी-हलवा और घुघरी का भोग लगा रहे हैं।

श्रद्धालु रमाकांत जायसवाल

ने बताया कि स्कंदमाता भगवान कार्तिकेय की माता हैं और वे अपने भक्तों पर पुत्रवत वात्सल्य बरसाती हैं। उन्होंने अपने परिवार, समाज और देश के कल्याण की कामना की। मंदिर में जयकारे, भजन-कीर्तन और घंटों की ध्वनि सुनाई दी।

सभासद निधि तिवारी

क्षेत्र में जगह-जगह भक्ति कार्यक्रम, झांकी, भजन-कीर्तन और भंडारे की तैयारियां चल रही हैं। मंदिरों में व्रती महिलाओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासनिक अमला भी मुस्तैद है। मंदिरों और आसपास मिशन शक्ति टीम गश्त कर रही है। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!