
मुगलसराय(चन्दौली)-चन्दौली पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हें के निर्देशन में अपराधियों और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को मुगलसराय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान विभिन्न मुकदमों से संबंधित 1709 लीटर अवैध शराब को पूरी पारदर्शिता के साथ नष्ट कर दिया गया।

43 मुकदमों का माल किया गया निस्तारित
माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, चन्दौली के 27 फरवरी 2026 के आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई सुनिश्चित की गई। नष्ट की गई शराब वर्ष 2024 और 2025 के आबकारी अधिनियम से जुड़े कुल 43 मुकदमों से संबंधित थी, जो लंबे समय से थाने के मालखाने में जमा थी।
नष्ट की गई शराब का विस्तृत विवरण
जेसीबी के माध्यम से गड्ढा खुदवाकर नष्ट की गई शराब में अंग्रेजी से लेकर कच्ची शराब तक शामिल थी:

विशेष टीम की निगरानी में हुई प्रक्रिया
विनष्टीकरण की यह पूरी कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय सन्तोष कुमार सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए न्यायालय द्वारा गठित टीम मौके पर मौजूद रही, जिसमें विजय कुमार पाण्डेय सहायक अभियोजन अधिकारी, संगीता आबकारी निरीक्षक, मुगलसराय,संतोष कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक, थाना मुगलसराय शामिल रहे।
प्रक्रिया की शुचिता:
हेड मोहर्रिर अमरेन्द्र राय की उपस्थिति में मालगृह का ताला खोला गया। नियमानुसार सभी मुकदमों के माल का सैंपल सुरक्षित करने के बाद, शेष शराब को नष्ट किया गया। इस पूरी प्रक्रिया की वीडियो ग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई।

इस कार्रवाई से पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी।