[smartslider3 slider="2"]

हनुमान चालीसा का 21 बार हुआ संगीतमय पाठ, भक्ति में डूबे श्रद्धालु

Connect With Social Media
रामगढ़ वैष्णव रामशाला मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ करते गायक कलाकार व श्रद्धालु

चहनियां। क्षेत्र के रामगढ़ स्थित वैष्णव रामशाला मंदिर में शनिवार की शाम भव्य धार्मिक आयोजन के तहत हनुमान चालीसा का संगीतमय पाठ आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा पूरे श्रद्धा भाव के साथ 21 बार श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सायं 5:00 बजे सांस्कृतिक गायक मुन्ना पाण्डेय, राजेश कुशवाहा, रोहित गुप्ता, त्रिभुवन सिंह एवं खदेरन पाण्डेय द्वारा की गई। उनके मधुर स्वर में प्रस्तुत हनुमान चालीसा ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। जैसे-जैसे पाठ आगे बढ़ता गया, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और देखते ही देखते हजारों की संख्या में भक्त, विशेषकर ग्रामीण महिलाएं, कार्यक्रम में शामिल हो गईं।
हनुमान चालीसा के 21 पाठ पूर्ण होने के पश्चात रामायण गान, भजन-कीर्तन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। पूरा वातावरण “जय श्री राम” और “जय हनुमान” के जयकारों से गूंजता रहा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से राधेश्याम पाण्डेय, लोकनाथ महाविद्यालय के प्रबंधक धनंजय सिंह, रोहिणी पाण्डेय, उमेश कुशवाहा, अरुण यादव, ओमप्रकाश यादव, राजेश सिंह, प्रभुनाथ पाण्डेय, राजकुमार सिंह, अर्जुन सिंह, ऋषिकेश यादव, नंदू गुप्ता सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!