[smartslider3 slider="2"]

सकलडीहा में सीसीसीएल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

Connect With Social Media

एसडीएम कुन्दन राज कपूर ने किया उद्घाटन, युवाओं से राष्ट्र निर्माण में योगदान का आह्वान

चंदौली के सकलडीहा क्षेत्र स्थित ताजपुर के एम्ब्रोसिया एकेडमी मैदान में गुरुवार देर शाम सीसीसीएल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम कुन्दन राज कपूर ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने टॉस उछालकर मैच की औपचारिक शुरुआत कराई, जिसमें एसकेएस टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।
इस नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल चार टीमों ने हिस्सा लिया। पहला मुकाबला एसकेएस और एम्ब्रोसिया एकेडमी के बीच खेला गया, जिसमें एम्ब्रोसिया एकेडमी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। वहीं दूसरा मुकाबला नमन चाइल्ड केयर और स्कैन करो टीम के बीच हुआ, जिसमें नमन चाइल्ड केयर की टीम विजयी रही। विजेता टीमों के खिलाड़ियों और ‘मैन ऑफ द मैच’ को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एसडीएम कुन्दन राज कपूर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से खेल और पढ़ाई दोनों में संतुलन बनाते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में छत्रपाली कॉलेज के प्रबंधक अरुण सिंह ने खेलों को मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद को बढ़ावा देना विद्यालय का सराहनीय कदम है।
इस मौके पर नमन चाइल्ड केयर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पी.एन. दुबे, सीसीसीएल के प्रभात यादव, एम्ब्रोसिया एकेडमी के निदेशक अरविंद कुमार सिंह, बिक्की सिंह, दीपू सिंह सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!