
पीडीडीयू नगर(चंदौली) जिले के युवक जितेंद्र गुप्ता द्वारा सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में लोगो को सोशल मीडिया के माध्यम से पहुचाया जा रहा है।सरकार की नीतियों व योजनाओं को जनजन तक पहुचाने वाले इस युवक की मेहनत का आज रंग लाई और न जाने कितने जरूरतमंदों तक जितेंद्र गुप्ता ने योजनाओं को फलीभूत किया है।

ताजा मामला पीडीडीयू नगर है जहाँ उज्ज्वला योजना का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है। इसी क्रम में आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के 15 लाभार्थियों को उज्ज्वला योजना का लाभ मिला। लाभार्थियों ने बताया की सरकार संकट की घड़ी में गरीबों के साथ किसी ने किसी रूप में खड़ी रहती है। सरकार की सराहना करते हुए यह भी कहा कि उन्हें पहले लकड़ी कोयले पर खाना बनाना पड़ता था,एलपीजी उनकी बजट से बाहर लगता था लेकिन अब उजाला योजना के तहत निःशुल्क गैस सिलेंडर मिल जाने से उनकी यह दिक्कत भी दूर हो गई। इसके लिए उन्होंने सरकार को धन्यवाद भी कहा।बतादे कि सरकार की इस योजना में निशुल्क सिलेंडर वितरण के दौरान ज्यादातर लाभार्थी मुस्लिम समुदाय के रहे जो यह बताने के लिए काफी है कि सरकार ने बिना भेदभाव के सभी वर्गों को योजनाओं का लाभ दिया है।