[smartslider3 slider="2"]

सूर्य देव मंदिर पर विगत 6 वर्षो से चल रहा खिचड़ी वितरण

Connect With Social Media

मुग़लसराय- स्थानीय मानसरोवर तालाब सूर्य देव मंदिर के सामने विगत 6 वर्षों से शनिवार को गरीबों असहायों व भूखे व्यक्तियों के लिए खिचड़ी वितरण किया जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजन लालबहादुर शास्त्री न्यास के संस्थापक कृष्णा गुप्ता ने बताया कि यह प्रेरणा कोरोना महामारी के समय मिली जब मंदिर मस्जिद गुरुद्वारा तक बन्द हो गए थे।लोगो को जेब मे पैसे होने के बाद भी भोजन के लिए तरसना पड़ रहा था।ऐसे में गरीब वर्ग की हालत बिल्कुल ही दयनीय हो गयी थी। उन्होंने यह पुनीत कार्य कोरोना काल मे महीनों तक प्रतिदिन शाम के वक्त खिचड़ी खिलाने से शुरू किया था जो कोरोना के बाद सप्ताह में एक बार केवल शनिवार की शाम को निरंतर चला आ रहा है। जहाँ सैकड़ो की संख्या में गरीब असहाय अपना पेट भरते हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!