[smartslider3 slider="2"]

जल संवाद से स्वच्छता, पर्यावरण व डॉल्फिन संरक्षण का दिया गया संदेश

Connect With Social Media

चन्दौलीनमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत जिला गंगा समिति चंदौली द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत एक विशेष जिलास्तरीय जल संवाद कार्यक्रम का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित नगर पालिका इंटर कॉलेज में किया गया। यह आयोजन जिलाधिकारी एवं जिला गंगा समिति के अध्यक्ष चंद्र मोहन गर्ग के निर्देशन तथा संयोजक सदस्य प्रभागीय वनाधिकारी काशी वन्यजीव प्रभाग रामनगर वाराणसी बी. शिव शंकर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

●कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं देखरेख जिला परियोजना अधिकारी दर्शन निषाद द्वारा की गई, जबकि आयोजन में जिला विद्यालय निरीक्षक चंदौली की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर पूर्व में आयोजित प्रतियोगिताओं के प्रतिभागी तथा विभिन्न विद्यालयी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में गंगा नदी की स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, गंगा महाअभियान एवं जलीय जीवों, विशेषकर डॉल्फिन संरक्षण को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। जिला परियोजना अधिकारी दर्शन निषाद ने बच्चों को डॉल्फिन संरक्षण के महत्व पर जागरूक करते हुए ज्ञानवर्धक जानकारी दी और गंगा नदी के संरक्षण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।


●गंगा नदी तटवर्ती क्षेत्रों के विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की। बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स में पर्यावरण संरक्षण और गंगा स्वच्छता का सशक्त संदेश झलकता रहा। कॉलेज प्रबंधन समिति द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान जिला परियोजना अधिकारी दर्शन निषाद ने यूपी बोर्ड परीक्षा में चंदौली जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली नगर पालिका इंटर कॉलेज की छात्रा शिवानी प्रजापति को मेडल व 5 सौ रु नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बिताए गए अनुभव, परेड 2026, लाल किला एवं राजपथ की झांकी से जुड़े पलों की जानकारी साझा कर उपस्थित लोगों को प्रेरित किया।


●कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने जिला गंगा समिति चंदौली द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए इसे जन-जागरूकता की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!