[smartslider3 slider="2"]

नियामताबाद में भीषण आग से 7 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, किसान को भारी नुकसान

Connect With Social Media

चंदौली। विकासखंड नियामताबाद के कुंडलिया ग्राम सभा में एक प्रगतिशील किसान की गेहूं की फसल में भीषण आग लगने से भारी नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार किसान छबिराम सिंह (पुत्र स्व. लालता सिंह) के लगभग 7 बीघा गेहूं की खड़ी फसल आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर राख हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही दलकल (फायर ब्रिगेड) की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के साथ राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। टीम ने प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दी।


ग्राम प्रधान महेंद्र बिंद माही ने बताया कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि किसान को हुई आर्थिक क्षति को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर हर संभव सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सतर्कता और निगरानी बढ़ाने की बात भी कही।
पीड़ित किसान छबिराम सिंह ने गहरी चिंता जताते हुए कहा कि यह घटना उनके लिए बड़ी आर्थिक क्षति है। उन्होंने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!