
कंन्दवा चन्दौली। कंपोजिट विद्यालय धीना में मंगलवार को खझरा न्याय पंचायत की शिक्षक संकुल की मासिक बैठक सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।बैठक में स्कूल चलो अभियान एवं नामांकन वृद्धि,मेगा पीटीएम,अभिभावक सहभागिता,रिपोर्ट कार्ड वितरण, पीएफएमएस,
टीएलएम,इको क्लब फॉर मिशन लाइफ, खेल सामग्री की उपलब्धता,आय व्यय का अभिलेखीकरण,
स्मार्ट क्लास और आईटीसी लैब का संचालन,वार्षिक परीक्षा का संचालन आदि एजेंडे पर चर्चा किया गया।

इस दौरान एआरपी विजय उपाध्याय, शिक्षक संकुल मनोज पाठक व राकेश सिंह और सत्येंद्र कुमार जायसवाल ने निपुण लक्ष्य,आईसीटी लैब, स्मार्ट क्लास और टीएलएम की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कहा कि टीएलएम निर्माण से बच्चों को उनके भौतिक परिवेश से जोड़ते हुए उनको ज्ञानार्जन करने में सहायता प्राप्त होती है। टीएलएम सहायक सामग्री के रूप में बच्चों को सीखने के विभिन्न तरीके प्रस्तुत करता है।प्रत्येक शिक्षक को कक्षा में अध्ययन अध्यापन के समय टीएलएम का प्रयोग करना जरूरी है।प्रधानाध्यापक संजय सिंह ने शिक्षकों को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रत्येक अध्यापक को अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठावान होना जरूरी है।इस दौरान डॉ मनोज सिंह,संजय सिंह शक्ति,महेंद्र सिंह, राजेश राय, रामबेलास यादव, विजय सिंह, मनीष, राजेश मौर्या,अंकुर सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे।