[smartslider3 slider="2"]

NIMA का होली मिलन समारोह सम्पन्न

Connect With Social Media

डीडीयू नगर(चंदौली)।नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) चंदौली और रेडक्राॅस सोसाइटी की ओर से नगर के सुभाष पार्क के समीप स्थित एक होटल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में गीतों के बीच चिकित्सकों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाए। इस मौके पर मुख्य अतिथि सीएमओ डाॅ. वाईके राय ने सदस्यों को पहचान पत्र बांटे।


कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि सीएमओ डॉॅ. वाइके राय ने भगवान धनवंतरी के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान रखता है। हम सभी चिकित्सकों को इससे जुड़ कर लोगों की सेवा का संकल्प लेना चाहिए। इसके बाद उन्होंने रेडक्रॉस सोसाइटी के सभी सदस्यों को पहचान पत्र वितरित किए। कार्यक्रम की अगली कड़ी में आयोजित काव्य गोष्ठी में मिर्जापुर से आई कवियत्री पूनम श्रीवास्तव ने होली खेलन बरसाने में आ जइयो श्याम गीत सुनाकर माहौल को होलियाना बनाया। वहीं गाजीपुर से आए हेमंत निर्भिक ने शहीद हुए जवान के शव के पास विलाप करती माता का सजीव वर्णन किया। इससे लोगों के आंखों में आंसू आ गए।

Leave a Comment

error: Content is protected !!