[smartslider3 slider="2"]

कांग्रेस नेता की अपील: ईरान घटना पर ईद पर काली पट्टी बांधें,अकील अहमद बाबू ने पीड़ितों के लिए नमाज़ में संवेदना व्यक्त करने को कहा

Connect With Social Media

चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) में कांग्रेस नेता और किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अकील अहमद बाबू ने ईरान में हुई हिंसक घटनाओं पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से अपील की है कि वे आगामी ईद के त्योहार पर काली पट्टी बांधकर नमाज़ अदा करें और ईरान के पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करें।

बाबू ने कहा कि ईरान भारत का मित्र देश रहा है और उसने हमेशा भारत का साथ दिया है। ऐसे में वहां के नागरिकों, विशेषकर बच्चों की मौत की खबर अत्यंत दुखद और निंदनीय है। उन्होंने अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान में किए गए हमलों में स्कूली बच्चों और आम नागरिकों के मारे जाने को पूरी मानवता के लिए आहत करने वाला बताया।

उन्होंने मुस्लिम समाज से अपील करते हुए कहा कि रमजान के बाद ईद खुशी का त्योहार है, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए इसे सादगी से मनाया जाना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि मुस्लिम भाई ईद की नमाज़ के दौरान नए कपड़ों के बजाय पुराने कपड़े पहनकर नमाज़ अदा करें।

कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि यदि संभव हो तो मुस्लिम भाई ईद की नमाज़ के समय काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराएं। यह कदम ईरान में मारे गए मासूम बच्चों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने और मानवता के प्रति संवेदना व एकजुटता का प्रतीक होगा।

अकील अहमद बाबू ने

ईरान में स्कूली बच्चों और निर्दोष नागरिकों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने लोगों से ईद के अवसर पर पीड़ितों के लिए दुआ करने और शांति की कामना करने की अपील की।

Leave a Comment

error: Content is protected !!