[smartslider3 slider="2"]

नियमताबाद में सड़क सुरक्षा अभियान तेज: 100 बाइक चालकों को मुफ्त हेलमेट, यातायात नियमों का दिया जाएगा संदेश

Connect With Social Media


चंदौली जिले के नियमताबाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग ने दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से विशेष पहल शुरू की है। विभाग की ओर से 100 मोटरसाइकिल चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए जाएंगे। इसकी जानकारी रविवार को एआरटीओ ने दी।
एआरटीओ डॉ. सर्वेश गौतम ने बताया कि जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर यह हेलमेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम एक सप्ताह के भीतर संपन्न किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि कई मोटरसाइकिल चालक बिना हेलमेट के वाहन चलाते हैं, जिससे दुर्घटना की स्थिति में सिर में गंभीर चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है। हेलमेट सिर की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है और कई मामलों में यह लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
एआरटीओ ने बताया कि हेलमेट वितरण के दौरान चालकों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी भी दी जाएगी। साथ ही सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस दौरान सीट बेल्ट लगाने, ओवरलोडिंग से बचने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील भी की जाएगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!