[smartslider3 slider="2"]

बैलगाड़ी युग मे जीने को विवश है चांदपुरवासी, मूलभूत सुविधाओं का अभाव दिखाता है समग्र विकास आईना

Connect With Social Media

सकलडीहा-चंदौली(अशोक जायसवाल की रिपोर्ट)- विकास खंड सकलडीहा के चांदपुर गांव में हनुमान मंदिर को जाने वाला मुख्य मार्ग आज के कंप्यूटरीकृत युग में भी बैलगाड़ी के रास्ते जैसा प्रतीत होता है। आजादी के कई दशक बीत जाने के बाद भी गांव के लोगों को कच्चे रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है, जो ग्रामीणों के लिए जोखिम भरा साबित हो रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि आधुनिक दौर में भी चांदपुर गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। गांव में कच्ची सड़क, नाली का अभाव, अधूरा पंचायत भवन, बंद पड़ा सामुदायिक शौचालय, जर्जर आंगनबाड़ी केंद्र और खराब हैंडपंप जैसी समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बताया जाता है कि ब्लॉक मुख्यालय से मात्र पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस गांव के विकास की ओर न तो ग्राम प्रधान ध्यान दे रहे हैं और न ही जिम्मेदार अधिकारी। इसके चलते गांव की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। नाली के अभाव में घरों का नाबदान का पानी मुख्य सड़क पर फैल रहा है, जिससे रास्ता और भी दयनीय हो गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि हनुमान मंदिर जाने वाला मुख्य मार्ग कच्चा होने के कारण बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है। ऐसे में लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
इसको लेकर गांव के शिवधार यादव, सारनाथ, दलसिंगर, जितेंद्र, राजू यादव और वकील यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द ही गांव की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे लोग सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य

Leave a Comment

error: Content is protected !!